शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। जिले में गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार कुल 188 क्रय केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था की गई है, जिनमें पहली सूची में 158 केंद्र स्वीकृत किए गए थे, जबकि 30 और केंद्र जोड़कर दूसरी सूची जारी की गई है। प्रशासन ने 30 मार्च से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन पहले से ही खरीद को लेकर सक्रिय था। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दो सप्ताह पहले बैठक कर सभी एजेंसियों को 17 मार्च तक केंद्र तैयार करने के निर्देश दिए थे। हालांकि शासन से तिथि स्पष्ट न होने और खेतों में कटाई शुरू न होने के कारण 17 मार्च को खरीद शुरू नहीं हो सकी। अब शासन स्तर से 30 मार्च की तिथि तय होने के बाद सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिले में गेहूं और धान खरीद में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.