कुशीनगर, मार्च 14 -- कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर एक स्थित बाघनाथ में खागी बाबा कुटी पर शनिवार दोपहर बारह बजे से 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गाचालीसा का पाठ शुरू होगा, जिसका समापन रविवार को दोपहर बारह बजे होगा। आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर के तत्वावधान में पूर्वांचल स्तरीय कार्यक्रम के रूप में किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...