बरेली, फरवरी 24 -- होली से आठ दिन पूर्व होलाष्टक लगते हैं, इस बार मंगलवार से होलाष्टक लगेंगे। होलाष्टक फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मंगलवार प्रातः 7:01 से शुरू होगा। जो बुधवार को सूर्योदय से पूर्व सुबह 4:50 बजे समाप्त होगा। इस बार क्षय तिथि अष्टमी मंगलवार को ही मान्य होगी। तीन मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया, पौराणिक एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान विशेष उपाय करने से जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति प्राप्त होती है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। अष्टमी तिथि को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा की राहु उग्र अवस्था में रहते हैं। जिसके कारण ग्रहों की ऊर्जा काफी नकारात्मक रहती है, जिसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.