नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल, संवाददाता। इस वर्ष 19 मार्च से हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र का उल्लासपूर्ण शुभारंभ होने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में मिश्रित फलदायी माना जाता है।आचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:54 बजे से 10:20 बजे तक रहेगा। इस नूतन संवत्सर का नाम "रौद्र" है, जिसके राजा देव गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल देव होंगे। रौद्र संवत्सर के प्रभाव से वर्षा की कमी, रोगों में वृद्धि और राजनीतिक अस्थिरता की आशंका है। सीमाओं पर तनाव और शासकों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। इन चुनौतियों के बावजूद, भारत आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में प्रगति करेगा। औद्योगिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार जारी रहेगा। वर्ष के पहले, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.