आज से शुरू होगा स्वगणना अभियान
आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना के लिए स्व गणना का कार्य आज से शुरू होगा। 21 मई तक स्वगणना की जा सकेगी। जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई से 20 जून की जाएगी। इस चरण के प्रारंभ होने से पूर्व आम जन को सुविधा प्रदान करने के लिए 15 दिवस की अवधि (7 मई से 21 मई) में स्व-गणना की व्यवस्था स्व गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in/) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। यह एक महत्वपूर्ण एवं नवाचारी पहल है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के माध्यम से न केवल डेटा संकलन की प्रक्रिया तीव्र एवं सुगम होगी, बल्कि स्वयं द्वारा सूचना उपलब्ध कराए जाने के कारण आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.