नैनीताल, फरवरी 18 -- नैनीताल, संवाददाता। रमजान की शुरुआत आज गुरुवार से होगी। मल्लीताल मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती अजमल काशमी ने बताया कि बुधवार रात चांद नजर आने के बाद गुरुवार से रमजान शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि आम तौर पर 29 या 30 रोजे होते हैं और इस बार 30 रोजे होने के आसार हैं। 20 मार्च को 30 वां रोजा होगा और 21 मार्च को ईद का दिन होगा। रमजान के पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं। रोजे के दौरान सूर्योदय से पहले सहरी (प्रातः भोजन) करने के बाद दिनभर बिना कुछ खाए-पीए इबादत की जाती है और सूर्यास्त के समय इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। इस महीने में नमाज, कुरआन पाठ और विशेष तरावीह नमाज का भी विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि रमजान को दान-पुण्य का महीना भी कहा जाता है। इस दौरान जरूरतमंदों की सहायता करना, जकात और फितरा देना, भूखों को भोजन...