आज से शुरू होगा मूल्यांकन, 898 परीक्षक जांचेंगे कापी
सोनभद्र, मार्च 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से कापियों का मूल्यांकन शुरू होगा। कांपियों को जांचने के लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी की कैमरे की निगरानी में 898 परीक्षक एक लाख 89 हजार 479 कापियों का मूल्यांकन करेंगे। सुबह दस से शाम पांचे बजे तक कापियों का मूल्यांकन होगा। इस अवधि में केंद्रों पर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। यूपी बोर्ड ने शिक्षा विभाग को निष्पक्ष कापियों के मूल्यांकन का निर्देश दिया है। जिले में राबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज व पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.