हरदोई, मई 21 -- हरदोई। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में आज से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से इस वर्ष 27 हजार नए महिला स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही करीब सात लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ने की तैयारी की गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 44 विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें एक एमबीके (मास्टर बुक कीपर) और चार सोशल मोबिलाइजर तैनात किए गए हैं। यह टीमें गांव-गांव जाकर महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी तथा उन्हें बचत, बैंकिंग, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। अभियान 48 दिनों तक लगातार चलाया जाएगा। टीमों में शामिल सोशल मोबिलाइजर को प्रतिदिन ...