आज से शुरू होगा बॉक्सिंग लीग का चयन ट्रायल
भागलपुर, सितम्बर 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग का चयन ट्रायल बुधवार से शुरू होगा। यह आयोजन 20 सितंबर तक चलेगा। भागलपुर में इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग (आईपीबीएल) इंडस पुजिलिस्ट कॉन्सिल बिहार के द्वारा पहला ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से युवा एवं प्रतिभाशाली बॉक्सरों को प्रोफेशनल बॉक्सिंग के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। भागलपुर से शुरू होने वाली यह चयन प्रक्रिया आगे देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले चयन ट्रायल का हिस्सा होगी। इस आयोजन को लेकर सचिव ताबिज काजमी, आईपीबीएल की अध्यक्ष रेशमा सईद, बिहार सचिव साजन कुमार और अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा पहुंचे हैं। संगठन के उपाध्यक्ष गौतम बनर्जी सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.