बक्सर, अप्रैल 15 -- चौसा। भारत सरकार के निर्देश पर कराये जाने वाले जनगणना-2026 के कार्य में लगाए जाने वाले पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का प्रशिक्षण आज से शुरू होगा। बीडीओ मनोज पासवान ने बताया कि जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का 9 दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से स्टेशन रोड में स्थित पीएम श्री प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय में शुरू होगा। यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक सुबह 9.30 से शाम 5.30 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कोषांग का नोडल पदाधिकारी बीईओ हृषिकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड में प्रगणकों का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...