बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो जाता है। इस साल यह शुभ घड़ी 25 मई यानि आज सोमवार से शुरू हो रही है। नवतपा में नौ दिनों तक सूर्य और पृथ्वी आमने-सामने रहते हैं। इससे सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती है, परिणाम स्वरूप तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ती है।थम्हनपुरा निवासी आचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 25 मई को रात 8.21 बजे होगा। बताया कि इस बार नौतपा में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी के तपने पर हवा, तूफान, आंधी हल्की बारिश तथा आखिरी दो दिनों तक आंधी-तूफान के संयोग हैं, इसके कारण भीषण गर्मी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा नौतपा, सूर्यदेव बरसाएंगे आग कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नौतपा में लोगों को सुबह जल्द जगने का प्रयास क...