आरा, मार्च 18 -- आरा, निज प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत, उपासना और आत्म शुद्धि का समय होता है, जहां भक्त सुख-समृद्धि, शांति और विजय की कामना करते हैं। शहर समेत जिले भर में गुरुवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर बुधवार को तैयारियां की गयीं। घरों से लेकर मंदिरों में माता के दरबार को सजाया गया। नवरात्र को लेकर मां के भक्तों में खासा उत्साह है। बाजारों में काफी चहल-पहल रही। बाजारों में नवरात्र पर मां दुर्गा के पूजन में प्रयोग होने वाली सामग्री की दुकानें सजी थीं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। पूजा के लिए देवी मंदिर में साफ-सफाई और घरों में कलश स्थापना के लिए श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मालूम हो कि नवरात्र के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.