गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से होने वाले यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए पांच उपनियंत्रक की तैनाती कर दी गई। इन केंद्रों पर आठ लाख दस हजार 712 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए तीन हजार 592 परीक्षक लगाये गये है। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शिवपूजन इंटर कालेज, अष्ट शहीद इंटर कालेज तथा शहीद स्मारक इंटर कालेज शामिल हैं। इसके लिए 374 उप प्रधान परीक्षक की तरफ से रोज दो-दो उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया जाएगा। कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन कक्ष की भी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही 186 अंकेक्षक की भी तैनाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.