आज से शुरू होगा अंडर-23 वनडे ट्रॉफी
भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड में मंगलवार से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) अंडर-23 मेंस वनडे ट्रॉफी का आगाज होगा। यह आयोजन अंगिका जोन के तहत होगा। इसका संचालन भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) करेगा। उद्घाटन मुकाबला जमुई बनाम लखीसराय की टीम के बीच होगा। भागलपुर का पहला मुकाबला 16 मार्च को होगा। इसके लिए जल्द ही टीम की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी बीडीसीए के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। उन्होंने बताया कि भागलपुर अंडर-23 टीम के लिए 25 शार्टलिस्ट खिलाड़ियों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.