आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 18517 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में कुल 18517 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें दसवीं में कुल 10517 छात्र-छात्राएं हैं। जबकि बारहवीं में आठ हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा एक पाली में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा की शुचिता के लिए प्रत्येक केंद्र एक-एक आब्जर्वर की तैनाती की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.