मुरादाबाद, फरवरी 17 -- जिले में बुधवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष 10वीं कक्षा में 39,560 तथा 12वीं कक्षा में 36,200 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कुल मिलाकर हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन जिले के 112 केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संचालित होगी। हाईस्कूल की पहली पाली में हिंदी तथा दूसरी पाली में प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं इंटरमीडिएट की पहली पाली में सामान्य हिंदी तथा दूसरी पाली में हिंदी विषय का प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा संपन्न कराने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.