शाहजहांपुर, मार्च 1 -- शहर की सीमा से बाहर ई-बसों के संचालन की लंबे समय से उठ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। रविवार से ई-बसें पुवायां और निगोही रूट पर चलनी शुरू हो गई हैं। फिलहाल निगोही के लिए चार और पुवायां के लिए दस बसें संचालित की जा रही हैं, जबकि शेष बसें शहर के अंदर पूर्ववत चलेंगी। ई-बसों को बाहरी रूट पर चलाने की मांग जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की ओर से लगातार की जा रही थी। एमएलसी सुधीर गुप्ता ने भी इस संबंध में पत्र लिखकर शहर से बाहर बस संचालन की मांग उठाई थी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कमिश्नर की बैठक में नगर आयुक्त से इस मुद्दे पर चर्चा करने को कहा था। कमिश्नर की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिलने के बाद निर्णय पर अमल हुआ। दो दिन पूर्व 'हिन्दुस्तान' ने भी इस विषय पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.