हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2005 में लागू मनरेगा योजना 30 जून को समाप्त हो गया और इसके जगह पर एक जुलाई से वीबी जी रामजी योजना की शुरुआत होगी। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के पत्रांक एनआईसी - डीआरडी 397124 के तहत कार्यक्रम को लेकर राज्य मनरेगा आयुक्त को निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि वीबी जी रामजी योजना 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त मनरेगा अन्तर्गत क्रियान्वित की जाने वाली सभी प्रकार की दायित्व के लिए मनरेगासॉफ्ट में प्रविष्टि किए जाने का प्रावधान बताया है। इस बाबत झारखंड सरकार आयुक्त मनरेगा कार्यालय के विशेष कार्य पदाधिकारी ब्रजोन्द्र हेमरोम ने राज्य के सभी जिला उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र भेजकर ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्...