नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। जिले में व्यावसायिक वाहनों पर बकाया रोड टैक्स वसूली के लिए शुक्रवार से विशेष जांच अभियान चलेगा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम विशेष जांच अभियान चलाएगी। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि 31 मार्च तक विशेष जांच अभियान चलेगा। इसमें वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। टैक्स और जुर्माना जमा करने के बाद ही जब्त वाहनों को उनके मालिकों के सुपर्द किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...