दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। जिले के सभी सरकारी विद्यालय छह अप्रैल सोमवार से 31 मई तक प्रात:कालीन संचालित किये जाएंगे। प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। संशोधित समय सारणी के अनुसार प्रात: 6:30 से सात बजे तक प्रार्थना आदि का समय निर्धारित किया गया है। बच्चों की छुट्टी 12.20 बजे होगी। इसके बाद 10 मिनट का समय अर्थात 12:30 बजे तक एचएम शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा तथा अगले दिन के लिए कार्ययोजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा तथा जांच करेंगे। मध्यांतर का समय नौ से 9:40 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा समय सारणी के मुताबिक प्रत्येक दिन सात घंटी होगी। पहली घंटी सात से 7:40 बजे तक होगी। इसी प्रकार मध्यांतर से पूर्व नौ बजे तक 40-40 मिनट की दो और घंटी होगी। इसी प्रका...