आज से लगेगा विशेष मेगा कैंप, मौके पर हल होंगी बिल और मीटर की समस्याएं
बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग ने 15 मई से विशेष 'मेगा कैंप' अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान 15, 16, 18, 19, 20, 21 और 22 मई को जिले के सभी वितरण खंडों में आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जहां उपभोक्ताओं की बिजली बिल, मीटर और नए कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे हर समस्या का समाधान मिलेगा। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मेगा कैंप के आयोजन की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय कुमार सिंह व तुलसीपुर शुभम को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगा मेगा कैम्प, बिजली समस्या का करा सकेंगे निस्तारण मेगा कैंप में उपभोक्ताओं को विभागीय दफ्तरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.