हाथरस, अप्रैल 30 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियो को दूरी तय करने में राहत मिलेगी। गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन में गई 56 बसों की वापसी होगी। इससे संचालन फिर से सुचारू होगा। बसों के न होने के चलते लोकल से लेकर लंबे रूट तक आवागम बाधित हो रहा था। इस कारण यात्रियों को दूरी तय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। बीते दो दिन पूर्व हाथरस डिपो की 56 बसें गंगा एक्सप्रेस के उदघाटन में हरदोई रवाना हुई। इस कारण डिपो में मात्र 36 बसें रह गई। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली और आगरा जाने को नहीं मिली बसें, हंगामा बसों की कमी के चलते हरिद्वार, देहरादून, लखनऊ अयोध्यान आदि रूटों पर संचालन प्रभावित हो गया था। इस कारण यात्रियों को दूरी तय करने में मुशिकलों...