औरैया, फरवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। कोहरे के कारण पिछले कई महीनों से आंशिक रूप से निरस्त चल रही आगरा -लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक मार्च से पुन: रोजाना संचालित होगी। इसके साथ ही महानंदा एक्सप्रेस का संचालन भी अब नियमित कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार 6 दिसंबर से कोहरे के चलते 12180-79 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को शनिवार और रविवार को निरस्त कर दिया गया था। अब मौसम में सुधार के बाद इसे एक मार्च से सप्ताह के सातों दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन के नियमित संचालन से लखनऊ और आगरा के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। काफी समय से यात्री इस ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग कर रहे थे। इसी तरह 15483-84 महानंदा एक्सप्रेस का संचालन भी अब सामान्य ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.