आज से रेलवन एप से टिकट बुकिंग के नियम बदल जाएंगे
प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज। रेलवे ने 15 जुलाई से रेलवन एप के जरिए बुक होने वाले अनारक्षित (जनरल) टिकटों के नियमों में बदलाव लागू कर दिया है। अब मोबाइल एप से जनरल टिकट बुक करते समय यात्री को फोटोयुक्त पहचान पत्र का विवरण दर्ज करना होगा और यात्रा के दौरान वही मूल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल रेलवन एप में उपलब्ध मूल डिजिटल टिकट ही वैध होगा। स्क्रीनशॉट, पीडीएफ या व्हाट्सएप पर भेजी गई टिकट की कॉपी मान्य नहीं होगी। स्टेशन काउंटर से खरीदे गए जनरल टिकटों पर यह नियम लागू नहीं होगा। यह भी पढ़ें- RPF को टिकट चेक और जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं, रेलवे ने किया क्लियर यह भी पढ़ें- तत्काल के टिकट के लिए लेना होगा पहले टिकट यह भी पढ़ें- आज से रेल कर्मचारियों को मिलेगा डिजिटल ड्यूटी पास
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.