आज से रांची में जुटेंगे देशभर के एक हजार से अधिक नेत्र विशेषज्ञ
रांची, सितम्बर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में पहली बार ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी का पांचवां मिडटर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस रांची में होगा। होटल चाणक्य बीएनआर में 25 से 27 सितंबर तक होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और युवा चिकित्सक शामिल होंगे। सम्मेलन के आयोजन को लेकर गुरुवार को कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन 25 सितंबर की शाम छह बजे होटल चाणक्य बीएनआर के उत्सव हॉल में होगा। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, आईएमए प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ दीपक धर चौधरी और स्वास्थ्य सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। आयोजन सचिव डॉ भारती कश्यप ने कहा कि रांची में एआईओएस का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.