देवरिया, मार्च 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद में रसोई गैस की आपूर्ति की समस्या को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गैस एजेंसियों के मालिकों, अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक की। उन्होंने गैस वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए 13 मार्च से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण 'प्रथम आवत-प्रथम पावत' के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश ओटीपी या डीएसी प्राप्त नहीं होता है, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.