एटा, फरवरी 18 -- एटा, महीनों का इंतजार खत्म हुआ और खुदा की इबादत का पाक महीना रमजान-उल-मुबारक आज यानी गुरुवार से शुरू हो गया है। बुधवार की शाम चांद का दीदार होते ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके बाद शहर की मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। अब रोजेदार पूरे महीने के रोजे रखकर और अल्लाह की इबादत करेंगे। पाक माह ए रमजान की शुरुआत होने से पहले शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य छोटी-बड़ी मस्जिदों में तरावीह की नमाज के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बुधवार रात चांद का दीदार होते हुए शहर की प्रमुख जामा मस्जिद और ईदगाह में तरावीह की नमाज अदा की गई। इस दौरान जामा मस्जिद के हाफिज खलीलुल्लाह ने इस महीने की अहमियत बताते हुए कहा कि यह महीना सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नहीं, बल्कि अल्लाह की इबादत कर नेकियों को कमाने और बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.