गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह/बेंगाबाद, हिटी। रमजान का चांद दिखते ही गुरुवार से पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो जाएगी। रमजान की शुरुआत के साथ ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी लोग रमजान के स्वागत में तैयार हैं और रोजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। नौजवानों, बुजुर्गों के साथ-साथ छोटे छोटे बच्चों में भी पवित्र माह रमजान को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं मुस्लिम समाज के लोग रोजा, नमाज और रब की इबादत को लेकर उत्साहित हैं। बताया जाता है कि रमजान उल मुबारक इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना है। इस महीने की खास विशेषता यह रही है कि रमजान महीने में 30 दिनों तक मुस्लिम समाज के लोग दिन में रोजा रखते हैं। रोजा के साथ साथ पांच समय की नमाज और तरावीह की नमाज भी जमात के साथ अदा की जाती है। रोजा नमाज के अलावा कुरान की तिलावत कर लोग रब की इबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.