मेरठ, अप्रैल 11 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में आज से यूजी एनईपी परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि ने परीक्षा से कुछ घंटे पहले आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं मिलने पर रोके गए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए। दस से एक और दो से पांच बजे तक दो पाली में प्रस्तावित यूजी एनईपी में 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है। विवि ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और इसका कंट्रोल रूम से जुड़ना अनिवार्य है। विवि के अनुसार से शुरू हो रही परीक्षाओं में यूजी एनईपी द्वितीय सेमेस्टर केवल एक्स एवं बैक जबकि चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर की मुख्य, एक्स एवं बैक पेपर शामिल हैं। ये परीक्षाएं 29 मई तक चलनी हैं। विवि के अनुसार कॉलेजों से सत्यापित हुए सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं। पूर्व में आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं मिलने...