भदोही, फरवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। पंजाब में सक्रिय हुए दो लगातार विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में बरसात और बूदाबांदी हुई। जिसका असर जिले में मंगलवार को देखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पंजाब में बने दबाव का असर जिले में मंगलवार को देखा गया। तेज हवा के साथ बूदाबांदी हुई। दावा किया कि आज यानि बुधवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। कहा कि पांच एवं नौ फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में देखा जाएगा। ऐसे में कोहरा पड़ सकता है। हालांकि दिन में अच्छी धूप होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...