गढ़वा, जनवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। उक्त ट्रेन का ठहराव गुरुवार से किया जाएगा। सांसद विष्णु दयाल राम 23 जनवरी की रात 10 बजे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उक्त संबंध में सांसद ने पलामू जिले के मोहम्मदगंज, हैदरनगर, उटारी रोड और गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड की जनता से कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवन-रेखा के समान है। इस ट्रेन से प्रतिदिन छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज और आम यात्री दिल्ली, रांची और अन्य महानगरों की यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.