आज से मेडा के एसटीपी संचालित करेगा नगर निगम
मेरठ, जून 1 -- मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की 13 आवासीय योजनाओं में संचालित 13 एसटीपी का संचालन आज से नगर निगम करेगा। इन सभी एसटीपी का हैंडओवर पहले ही नगर निगम को किया जा चुका है। मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी संजय कुमार मीना और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के बीच पहले ही एसटीपी के लिए एमओयू साइन हो चुका है। दोनों विभागों के बीच हुए हस्तांतरण समझौते के अनुसार पहले साल मेरठ विकास प्राधिकरण एसटीपी संचालन के लिए नगर निगम को करीब 19 करोड़ रुपये देगा। दूसरे साल मेरठ विकास प्राधिकरण सीवर चार्ज वसूली के सापेक्ष 50 फीसदी और तीसरे साल सीवर चार्ज वसूली के सापेक्ष 25 फीसदी धनराशि देगा। मेडा अभी तक इन सभी एसटीपी का संचालन गाजियाबाद जल निगम सीएंडडीएस से करा रहा था। अब इन एसटीपी का संचालन निगम का जलकल अनुभाग करेगा。 यह भी पढ़ें- आज से मेडा के एसटीपी संचालित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.