आज से मुफ्त फेरी सेवा बंद, लेकिन दूध-सब्जी और फल के लिए शुल्क नहीं
भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर और नवगछिया के बीच गंगा में मुफ्त फेरी सेवा गुरुवार से बंद हो जाएगी। इसके बाद जिन नाव या जहाज की सेवा संचालित होगी, वह सशुल्क होगी। बकायदा प्रशासन की ओर से इसके लिए शुल्क की पूरी सूची जारी कर दी गई है। लेकिन बुधवार शाम को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्पष्ट किया कि सुबह नवगछिया की ओर से आने वाले दूध, सब्जी व फलों के लिए फेरी में शुल्क नहीं लिया जाएगा।
दूध, सब्जी और फलों के लिए विशेष व्यवस्था उन्होंने कहा कि दूध, सब्जी व फलों की कीमत में वृद्धि न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा फेरी सेवा में यात्रा या हर तरह के सामान की ढुलाई सशुल्क होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बावजूद इसके अगर कहीं दूध, सब्जी या फलों की कीमत में बढ़ोतरी की सूचना मिलती है तो संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.