आज से मानसून फिर रेस, कल से हर ओर जोरदार बारिश
रांची, जुलाई 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत पूरे राज्य में रविवार से मानसून जोर पकड़ सकता है। इस बीच राज्य में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि 13 और 14 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा और हर तरफ बारिश होगी। जबकि संताल, कोल्हान और संताल से सटे कुछ जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे राज्य के अंदर मानसून में सुधार होने का अनुमान है। अच्छी बारिश होने से खरीफ की रुकी हुई खेती रफ्तार पकड़ेगी। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में आज से बादल घने होंगे। रांची समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। सोमवार से राज्य के प्राय: सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- झारखंड में आज फिर सक्रिय होगा मानसून, पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश; वज्रपात की बड़ी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.