आज से महंगी हुई बस यात्रा, जिले के यात्रियों की जेब पर बढ़ा आर्थिक बोझ
गया, मई 31 -- गया जिले सहित राज्य में एक जून से बस यात्रा महंगी होगी। परिवहन विभाग ने यात्री बसों के किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें साधारण, डीलक्स, सेमी डीलक्स, एसी और वोल्वो श्रेणी की बसों पर लागू होंगी। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डीजल की बढ़ती कीमतों और बस संचालन की लागत में वृद्धि को देखते हुए किराये में संशोधन किया गया है। इसका सीधा असर हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों पर पड़ेगा। गया से पटना, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेरघाटी, डोभी, टिकारी, इमामगंज, डुमरिया, रजौली और अन्य शहरों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बसों से सफर करते हैं। किराया बढ़ने के बाद यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। विशेष रूप से 50 किलोमीटर तक की दूरी पर 15 प्रतिशत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.