गिरडीह, सितम्बर 29 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष 13 सूत्री मांगों को लेकर धनवार बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी गयी। इस दौरान आंदोलनकारियों ने भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सूरज कुमार यादव ने कहा कि समिति के सदस्य पिछले 13 दिनों से दिन-रात धरना स्थल पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिन में सांप निकलना चिंता का विषय है। अगर रात के समय सांप धरनास्थल पर निकलता, तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन से धरनास्थल के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष तुलसी कुमार पासवान ने कहा कि पिछले 13 दिनों से आंदोलनकार...