आज से भाद्रपद मास शुरू, प्रतिपदा को बन रहा त्रिपुष्कर योग
अलीगढ़, अगस्त 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रक्षाबंधन यानी श्रावण पूर्णिमा के साथ भगवान शिव के प्रिय माह सावन का समापन हो जाएगा। उसके बाद हिंदू कैलेंडर का छठा माह भाद्रपद का प्रारंभ होगा। भाद्रपद को आम बोलचाल में भादों भी कहा जाता है।ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 28 अगस्त शुक्रवार सुबह 09:48 से प्रारंभ होगी और अगले दिन 29 अगस्त शनिवार सुबह 09:56 तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद का शुभारंभ कल 29 अगस्त से होगा। पूर्णिमा के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने की वजह से इस माह का नाम भाद्रपद पड़ा है। इस साल यह महीना 29 दिनों का होगा और इसका समापन 26 सितंबर शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा के साथ होगा। पूर्णिमा तिथि 25 सितंबर रात 11:06 से शुरू होकर 26 सितंबर रात 10:18 तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.