भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर में चल रही पिंक बस सेवा का दायरा अब ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाया जा रहा है, जिससे गांव की छात्राओं और महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने सबौर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिंक बस चलाने का निर्णय लिया है। भागलपुर परिवहन प्रमंडल ने योजना को अंतिम रूप दे दिया है। तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड से बुधवार से पिंक बस सेवा का शुभारंभ होगा। यह बस सबौर कॉलेज के रास्ते गोपालपुर और फतेहपुर के ग्रामीण मार्गों से होकर गुजरेगी। बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि यात्रियों, खासकर महिलाओं और छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम ने पिंक बस चलाने का फैसला किया है। बस का रूट तिलकामांझी से जीरोमाइल, एग्रीकल्चर कॉलेज, सबौर स्टेशन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.