आज से भागलपुर में रजिस्ट्री हुई महंगी
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में जमीन की खरीद-बिक्री शुक्रवार से महंगी हो जाएगी। राज्य सरकार ने नये एमवीआर (मिनिमम वैल्यू रजिस्टर) या सर्किल दर को शुक्रवार से लागू करने का आदेश सभी अवर निबंधकों को दिया है। इसको लेकर राज्य के सभी समाहर्ताओं (कलक्टर) के साथ विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और बढ़ोतरी के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान की। भागलपुर के जिला अवर निबंधक (डीएसआर) प्रियदर्शन ने बताया कि शुक्रवार को जिनके अप्वाइंटमेंट हैं, उन्हें बढ़ी कीमत पर निबंधन कराना होगा। शहरी क्षेत्र की नयी दर वर्तमान एमवीआर की दोगुनी होगी। इसके अलावा पेरिफेरल (शहरी क्षेत्र के 8 किमी का क्षेत्र) की एमवीआर भी दोगुनी हो गयी है। यह भी पढ़ें- बिहार में दोगुना तक बढ़ गया जमीन का सर्किल रेट, गांवों से शहरों तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.