भागलपुर, सितम्बर 10 -- आज से भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र : पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक सीबीसीएस छठे सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2023-27 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के साथ 10 से 13 सितम्बर तक अपना ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भर सकेंगे। इसके बाद दिनांक 14 सितम्बर को Rs.200 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा-प्रपत्र भरने का अंतिम अवसर दिया गया है।री-रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर तकपूर्णिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन एवं ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। री-रजिस्ट्रेशन कराने व...