पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 5 से 8 मई तक बीएड प्रथम एवं द्वितीय खण्ड की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बगैर विलंब शुल्क के भरवाया जायेगा। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि बीएड प्रथम एवं द्वितीय खण्ड 2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि बिना विलम्ब शुल्क के साथ 5 मई से 8 मई तक निर्धारित कर दी गई है। वहीं विलम्ब शुल्क 200 रुपये के साथ बीएड प्रथम एवं द्वित्तीय खण्ड 2026 का 9 से 10 मई तक भरवाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.