आरा, फरवरी 9 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीसीए सेमेस्टर वन सत्र (2025-28) की परीक्षा को लेकर फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। बीसीए सेमेस्टर वन के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म आज दस फरवरी से ऑनलाइन भरेंगे। बता दें कि बिना विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 16 फरवरी है, जबकि दो सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। मालूम हो कि इसकी परीक्षा मार्च माह में प्रस्तावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.