हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 9 -- भरत तिवारी एनकाउंटर: भोजपुर जिले में शाहपुर के बिलौटी गांव में हुए कथित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में आज अहम दिन है। भरत तिवारी के परिजन इस पूरे प्रकरण में लगातार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अब भरत तिवारी की हत्या के आरोपित दोषी पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी नहीं होने सहित अन्य मांगों को लेकर आज से भरत तिवारी की मां भूख हड़ताल पर बैठेंगी। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने अपने हड़ताल को लेकर पहले ही जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित भूख हड़ताल गुरुवार यानी आज 11 बजे दिन से शुरू होगी। भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी के नेतृत्व में उनके दरवाजे के सामने पेड़ के नीचे शुरू आमरण अनशन होगा। मां ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मागें पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। चार दिन पहले मां आशा देव...