बहराइच, जून 2 -- बहराइच,संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय, सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड और ब्राइट फ्यूचर के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बुधवार से ब्लॉक मुख्यालयों पर भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और ब्लॉक ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विकास खंड मुख्यालय चित्तौरा में 3 जून, तेजवापुर व पयागपुर में 4-5 जून, कैसरगंज व विशेश्वरगंज में 6 व 8 जून, जरवल व फखरपुर में 9-10 जून, रिसिया व शिवपुर में 11-12 जून 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से शिविर आयोजित होंगे।सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पद हेतु 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, न्यूनतम 168 सेमी लंबाई वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। ब्लॉक ऑफिसर पद के लिए...