आज से बीरपुर तक दौड़ेंगी तीन मेमो
झांसी, अगस्त 18 -- झांसी। ग्वालियर-चंबल अंचल के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आमान परिवर्तन के बाद ग्वालियर-कैलारस मेमो सेवाओं का बीरपुर तक विस्तार किया गया है। बुधवार से तीनों मेमो ग्वालियर से सीधे बीरपुर तक चलेंगी। ट्रेनों से कैलारस से आगे सेमई, पिपलवाली चौकी, सबलगढ़, रामपहाड़ी, विजयपुर रोड, कैमारकलां और बीरपुर के यात्रियों को ग्वालियर सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों तक सीधी एवं नियमित रेल सुविधा उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 64635 ग्वालियर से 05:45 शुरू होगी। जो बिरलानगर, रायरू, बामौरगाँव, अम्बियापुर, सुमावली, जौरा, अलापुर, भटपुरा, कैलारस, सेमई, पिपलवाली चौकी, सबलगढ़, रामपहाड़ी, विजयपुर रोड, कैमारकलां होकर बीरपुर 10:00 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कैलारस-बीरपुर आमान परिवर्तित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.