आज से बिना 'आधार' बायोमेट्रिक नहीं होगा विवाह पंजीकरण
मेरठ, मार्च 31 -- मेरठ समेत प्रदेश में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए दूल्हा और दुल्हन का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 31 मार्च 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी।एआईजी स्टांप नवीन कुमार शर्मा के अनुसार महानिरीक्षक निबन्धन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में धोखाधड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन का सहारा लिया जाएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य विवाह पंजीकरण में होने वाली फर्जी पहचान या गलत जानकारी को रोकना है। आधार से लिंक होने के बाद डेटा का मिलान सीधे सरकारी डेटाबेस से होगा, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया तेज और सटीक हो जाएगी।उन्होंने बताया कि विवाह पंजीकरण के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.