आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 28 तक बारिश की संभावना
पूर्णिया, सितम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 23 से 28 सितंबर के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से सीमांचल और कोसी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान भारी से अति भारी वर्षा के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर सतही हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। मौसम को देखते हुए किसानों को कटी हुई खरीफ फसलों को जल्द सुरक्षित स्थान पर रखने और खुले में सुखाई जा रही फसलों का उचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.