भागलपुर, मई 20 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बाबूपुर घाट से महादेवपुर घाट तक स्टीमर सेवा बुधवार से शुरू हो जाएगी। यह जानकारी कन्हैया लॉजिस्टिक के संचालक कन्हैया कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दो मालवाहक जहाज के लिए दोनों घाटों पर जेट्टी तैयार कर लिया गया है। बुधवार सुबह 10 बजे से सेवा शुरू की जाएगी। उनके जहाज पर एक जहाज पर 25 ट्रक और यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। दूसरे जहाज पर 10 ट्रक और यात्रियों की क्षमता है। टिकट छप कर आ गया है। जो मजिस्ट्रेट की निगरानी में कटेगा और नियमानुसार कटे टिकट का 30 फीसदी सरकारी खाते में जमा कराया जा सकेगा। उन्होंने दोनों जहाज पर 50-50 लाइफ जैकेट की व्यवस्था की है। इधर, बरारी घाट से जाह्नवी घाट के बीच जहाज चलाने में देरी होगी। जिरिया कंपनी के राजशेखर ने बताया कि बरारी में जगह नहीं मिली है। जो जगह प्रशासन न...