आज से बस का सफर होगा महंगा, नई किराया दरें लागू
नवादा, जून 1 -- आज से बसों का यात्री किराया बढ़ जाएगा। इस कारण, सरकारी और निजी बसों से सफर करना अब और महंगा हो जाएगा। बिहार सरकार के परिवहन विभाग और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने डीजल की बढ़ती कीमतों और परिचालन लागत में वृद्धि को देखते हुए बस किराए में संशोधन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। विभाग की अधिसूचना संख्या-4209 के तहत स्वीकृत यह नया किराया ढांचा पहली जून 2026 से नवादा जिले समेत पूरे राज्य में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार, किराए की दरें अलग-अलग श्रेणियों की बसों यानी साधारण, डीलक्स, सेमी-डीलक्स, एसी और वोल्वो के लिए तय की गई हैं। लम्बी दूरी के यात्रियों को थोड़ी राहत देने के उद्देश्य से विभाग ने दूरी के हिसाब से स्लैब आधारित व्यवस्था लागू की है, जिसमें दूरी बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.