आज से बनगांव में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतधारा
सहरसा, जून 14 -- कहरा, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के कहरा स्थित बनगांव के पुबारी टोला में 15 से 21 जून तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजनकर्ता शंकर कात्यायन ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ 15 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बाबाजी कुटी से निकलकर विभिन्न देवी-देवता स्थलों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक मारुति किंकर जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक जीवन की महत्ता से अवगत कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- कल से बनगांव में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतधारा यज्ञ आयोजन समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.